Monday, August 30, 2010

Awaaz do

आवाज़ दो, उनको जो जा चुके हैं |
आवाज़ दो, जो खड़े हैं, तुम्हारे इंतज़ार मे |
आवाज़ दो, उनको जिनको तुम रोकना चाहते हो |

आवाज़ दो, जो ठहरे हुए हैं, तुम्हारे पास |
आवाज़ दो, जिन्होंने साथ निभाया तुम्हारा सदा |
आवाज़ दो, जिनका मौन भी तुम्हारे दर्द को समझ जाता है |

आवाज़ दो, उनको, जो रास्ते से भटक चुके हैं |
आवाज़ दो, जिनको डूबने से तुम बचा सकते हो |
आवाज़ दो, एक नासिहियत, क्या पता किस्सी की ज़िन्दगी सवार दे |

आवाज़ दो, चुप्पी कहीं मातम का आघाज़ न कर दे |
आवाज़ दो, तुम्हारे बोल, अनमोल हैं |
आवाज़ दो, दिल की बात, हमेशा दिल मे ही न समा जाए |

आवाज़ दो, एक शुरवात करो |
आवाज़ दो, दिलों की दूरियाँ मिटाओ |
आवाज़ दो, नए रिश्ते बनाओ |

आवाज़ दो, पर धीमे से देना |
आवाज़ दो, पर प्यार का रस मिला के देना |
आवाज़ दो, कड़वाहट को पास आने न देना |

आवाज़
एक भेंट है, प्रभु की तुमको |
जो मिटा दे हर ग़म को |
जो मिटा दे अँधकार को |
जो भर भर के दे खुशियाँ तुमको |

आवाज़ दो
आगे बड़ो
बड़ते ही चलो...

1 comments: